Home | Looking for something? Sign In | New here? Sign Up | Log out

Tuesday, March 1, 2011

पहला समलैंगिक क्रिकेटर - इंग्लैंड के विकेटकीपर ने किया ऐलान, हां मैं हूं गे


इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने समलैंगिक विकेटकीपर का पूरा साथ देने का एलान किया है. इंग्लैंड के राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर स्टीवन डेविस ने खुलेआम इस बात को स्वीकार किया है कि वह समलैंगिक हैं. वह पहले समलैंगिक क्रिकेटर हैं.

डेविस ने ब्रिटेन के अखबार डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में अपने बारे में खुलासा करके सबको चौंका दिया. उनका कहना है, "मुझे लगता है कि मेरे लिए यही सही वक्त है. मैं काफी दिनों से इस बात को सार्वजनिक कर देना चाहता था. पिछले दो साल से मैं समलैंगिक के रूप में खुद को सहज महसूस कर रहा हूं."

डेविस का कहना है कि उन्होंने इस बात का एलान इसलिए किया क्योंकि वह समझते हैं कि जितने ज्यादा लोग इस बात के बारे में बताएंगे, इसकी स्वीकारोक्ति उतनी ज्यादा होगी. डेविस इंग्लैंड की उस टीम में शामिल थे, जिसने हाल में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीती है. हालांकि उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला. डेविस इंग्लैंड की ओर से आठ वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्हें वर्ल्ड कप के 30 खिलाड़ियों में रखा गया पर मौजूदा 15 सदस्यों वाली टीम में शामिल नहीं हैं. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही उन्होंने टीम के साथियों से अपने समलैंगिक होने की बात बता दी और उन्हें पूरा समर्थन मिला.

मिलीं तारीफें

इंग्लैंड के विकेटकीपर के खुलासे के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने बैंगलोर में कहा, "डेविस के पास शानदार भविष्य है और उसका खेल ही सबसे ज्यादा अहम है. हमें एशेज सीरीज से पहले ही इस बात का पता था. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. वह हमारी टीम में बहुत लोकप्रिय है और मेरा तो बहुत अच्छा दोस्त है."

बेल ने बताया, "वह सबसे पहले एंडी फ्लावर (इंग्लैंड के कोच) के पास गया और उसके बाद यह बात टीम को पता चली. मुझे नहीं लगता कि इससे टीम के किसी खिलाड़ी को कोई फर्क पड़ा है."

फ्लावर ने भी डेविस का साथ दिया. उन्होंने कहा, "स्टीव की निजी जिन्दगी उसकी अपनी है."

डेविस ने अपने परिवार को पांच साल पहले ही यह बात बता दी थी. बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविस ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2009 में ट्वेन्टी20 मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की. उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला. हालांकि वह टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं
 

Sportzinsurance.blogspot.com DO NOT host or upload any of the videos, files, torrents, download links or any other content that are available on this blog. We merely search on INTERNET and index popular content openly available to anyone. These videos and other content are uploaded to the respective websites by their User Communities from all over the World and NOT by us. Please Contact Us through E-Mail (lucky200790@gmail.com), if you feel that any Content including Videos on this blog are objectionable or violating your copyrights. The objectionable content shall be promptly removed from our blog.