Home | Looking for something? Sign In | New here? Sign Up | Log out

Tuesday, March 1, 2011

इंसान नहीं तो आखिर किसने बनाया !


अमेरिका के व्योमिंग स्टेट के बिग हॉर्न पहाड़ पर ये मेडिसिन व्हील बना हुआ है। पत्थरों से बना ये स्करुलर स्ट्रक्चर करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बना है। बड़े-बड़े पत्थरों से बने इस गोले का व्यास 23 मीटर है। सर्कल के रिम से इसके सेंटर में जाकर मिलते 28 स्पोक भी इसमें बनाए गए हैं। इस इलाके में बहुत से आदिवासी रह चुके हैं। फिर भी ये पता नहीं चलता कि ये किसने और क्यों बनाया था।


यह किस काम में आता था यह भी साफ नहीं है। रिसर्च से पता चलता है कि यह 1700 ईसवी के आस-पास बनाया गया है। जो लोग यहां रहते हैं वे भी पिछले सौ साल से ज्यादा समय से इसके बारे में सुनते आ रहे हैं। फिर भी वे इसके बारे में सिर्फ कहानी किस्से ही सुनाते हैं। इसका निर्माण उनके लिए भी रहस्य है।



1972 में कोलाराडो के नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च की हाई एल्टीट्यूड ऑबज्र्वेट्री के साइंटिस्ट जॉन ए एडी ने इस पर रिसर्च की थी। पता चला कि इसका संबंध एस्ट्रोनॉमी से है। इसे सूर्य उदय और सूर्यास्त का समय बताने के लिए बनया गया था।


इसके बीच में पत्थरों के सात स्तूप भी बने थे। इनसे भी सितारों की स्थिति पता लगाई जाती थी। इतनी ऊंचाई पर ये स्ट्रक्चर बनाने का तो यही मतलब है क्योंकि इतनी ऊंचाई से ये देखना आसान हो जाता होगा। वहीं, कुछ दूसरे साइंटिस्ट इसकी उम्र के बारे में अलग राय रखते हैं। इस तरह कोई भी आज तक पता नहीं लगा सका है कि इसे किसने और कब बनाया।
 

Sportzinsurance.blogspot.com DO NOT host or upload any of the videos, files, torrents, download links or any other content that are available on this blog. We merely search on INTERNET and index popular content openly available to anyone. These videos and other content are uploaded to the respective websites by their User Communities from all over the World and NOT by us. Please Contact Us through E-Mail (lucky200790@gmail.com), if you feel that any Content including Videos on this blog are objectionable or violating your copyrights. The objectionable content shall be promptly removed from our blog.