Home | Looking for something? Sign In | New here? Sign Up | Log out

Tuesday, March 1, 2011

अगले 10 साल की घटनाओं की भविष्यवाणी : ‘फोर्ब्स’


वॉशिंगटन.दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने विश्व में अगले 10 साल की घटनाओं की भविष्यवाणी की है| अपने इस अनुमान में फोर्ब्स ने राजनीतिक, मेडीसिन, वित्त, सामाजिक क्षेत्रों में आने वाले 10 सालों की अहम घटनाओं की भविष्यवाणी की है।

जहां एक ओर पत्रिका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के प्रमुख मुकेश अंबानी अगले चार साल में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने की भविष्यवाणी की है| वहीं पत्रिका की एक भविष्यवाणी ने अच्छे अच्छों को चौंका दिया है|

पत्रिका ने ‘व्हाट हैपंस नेक्स्ट: ऑवर लुक अहेड’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी कर कहा है कि आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान मिलकर चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकते है| फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक चीन 2020 में तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर विशाल डैम बना लेगा और यही वजह होगी कि भारत और पाकिस्तान मिलकर उसे सैन्य कार्रवाई की धमकी देंगे।

अगले 10 साल की घटनाओं की भविष्यवाणी

बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी 2016 में न्यूयॉर्क से सीनेटर चुनी जाएंगी। वे गर्भवती होने के दौरान सीनेटर बनने वाली पहली राजनेता होंगी।

दुनिया की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी फाइजर 2014 में पांच छोटी कंपनियों में बंट जाएगी।

वर्ष 2016.. गर्भधारण में नहीं पड़ेगी पुरुषों की जरूरत

जनसंख्या

दुनिया का सात अरबवां बच्च 2011 में जन्म लेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून काहिरा के अस्पताल में इस बच्चे का स्वागत करने पहुंचेंगे।


तकनीक

टेराफ्यूगिया ट्रांजिशन की फ्लाइंग कार 2011 में बिक्री के लिए जारी होगी। पहला निजी अंतरिक्ष यान 2020 में चांद पर उतरेगा। टिकट 20

करोड़ डॉलर प्रति व्यक्ति होगा।

मेडीसिन

ऑस्ट्रेलिया की दो महिलाएं 2016 में सिंथेटिक शुक्राणु से गर्भधारण करेंगी जो स्टेम सेल से तैयार किया जाएगा। लिहाजा, गर्भधारण करने में

पुरुष की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वित्त

सोशल नेटवर्किग साइट ‘फेसबुक’ 2012 में नास्डेक पर आईपीओ लांच करेगी। इसके आईपीओ की वैल्यू 40 अरब डॉलर तक होगी।

फेसबुक

संस्थापक मार्क जुकरबर्ग दुनिया के ऐसे शीर्ष 20 लोगों में शुमार हो जाएंगे, जिनकी संपत्ति 10 अरब डॉलर से ज्यादा है।
 

Sportzinsurance.blogspot.com DO NOT host or upload any of the videos, files, torrents, download links or any other content that are available on this blog. We merely search on INTERNET and index popular content openly available to anyone. These videos and other content are uploaded to the respective websites by their User Communities from all over the World and NOT by us. Please Contact Us through E-Mail (lucky200790@gmail.com), if you feel that any Content including Videos on this blog are objectionable or violating your copyrights. The objectionable content shall be promptly removed from our blog.