Home | Looking for something? Sign In | New here? Sign Up | Log out

Tuesday, March 1, 2011

कब और कहां हुआ कुरान का अपमान


नई दिल्‍ली. अमेरिका में एक चर्च द्वारा कुरान जलाने की योजना पर दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले भी कुरान के अपमान पर कई बार हिंसक घटनाएं हुईं।
मई 2005: ‘न्‍यूजवीक’ मैग्‍जीन में एक रिपोर्ट छपी कि गुआंतनामो बे जेल में अमेरिकी सैनिकों ने कुरान का टॉयलेट में इस्‍तेमाल किया। इस खबर के बाद दुनियाभर में प्रदर्शन हुए। पेंटागन ने मामले की जांच के आदेश दिए। न्‍यूजवीक ने इस खबर को वापस ले लिया और इसके लिए माफी मांगी।
जून 2005: इजरायल की एक जेल में बंद फलस्‍तीनी बंदियों ने अधिकारियों पर कुरान की प्रतियां फाड़ने का आरोप लगाया। इस खबर के बाद इजराइल अधिकृत क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए।
फरवरी 2006: लाहौर में एक नाले में कुरान की प्रतियां मिलने के बाद पाकिस्‍तान में दंगे भड़क गए।
फरवरी 2006: कुरान के कथित अपमान को लेकर नाइजीरिया में मुसलमानों और ईसाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में 10 लोग मारे गए।

मई 2008: इराक में एक अमेरिकी सैनिक द्वारा कुरान के अपमान की खबर मिलने में अफगानिस्‍तान में विरोध प्रदर्शन हुए। सैनिक पर कुरान को निशानेबाजी के लक्ष्‍य के तौर पर इस्‍तेमाल का आरोप था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस सैनिक को बर्खास्‍त कर दिया और तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराकी प्रधानमंत्री से माफी मांगी।
अगस्‍त 2009: कुरान के कथित अपमान को लेकर लाहौर में एक चर्च में आगजनी। सात ईसाइयों की मौत।
जनवरी 2010: विदेशी सैनिकों द्वारा कुरान की प्रतियां जलाने की खबर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई गोलीबारी में सात अफगान नागरिक मारे गए।
 

Sportzinsurance.blogspot.com DO NOT host or upload any of the videos, files, torrents, download links or any other content that are available on this blog. We merely search on INTERNET and index popular content openly available to anyone. These videos and other content are uploaded to the respective websites by their User Communities from all over the World and NOT by us. Please Contact Us through E-Mail (lucky200790@gmail.com), if you feel that any Content including Videos on this blog are objectionable or violating your copyrights. The objectionable content shall be promptly removed from our blog.